उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…शुरू हुई ये बड़ी योजना, जानें क्या हैं फायदे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित इस योजना की शुरुआत मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास से की गई।

योजना के प्रथम चरण में जनपद बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधमसिंहनगर की कुल 484 एकल महिलाओं को 3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागीय कैलेंडर का भी विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एसिड अटैक पीड़ित, आपराधिक घटनाओं की शिकार महिलाएं और ट्रांसजेंडर भी इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं। शेष 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी माह के अंत तक लगभग 4 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी योजना प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह योजना एकल महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करेगी। वहीं सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम 2 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जाएगी, जिसमें 75 प्रतिशत तक सब्सिडी और 25 प्रतिशत लाभार्थी अंशदान अनिवार्य होगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में