उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

तीसरी आंख ने खोला ‘चोरों का राज’… हल्द्वानी से चोरी हुई बाइकें विदेश में होती थीं सप्लाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी के वाहनों की बरामदगी भी की है।

घटना की शुरुआत 1 मई को हुई, जब विशांत टम्टा निवासी हल्दूचौड़, लालकुआं ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बजाज पल्सर (UK04AR-5342) मोटरसाइकिल 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने से चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एफआईआर संख्या 142/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में दी गई, जबकि पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी द्वारा की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध एक स्कूटी (UK06BB-4103) पर घूमते दिखाई दिए। फुटेज में एक आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

तकनीकी सर्विलांस और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने 3 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह (55 वर्ष), निवासी बिजली कॉलोनी नानकमत्ता और संजय कालरा (38 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई बाइक को उन्होंने नेपाल में बेच दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल (UK04 AA-4778) भी बरामद की, जो पहले दर्ज एक अन्य मामले से जुड़ी है और बनभूलपुरा क्षेत्र से मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी (UK06BB-4103) भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इस सफल कार्रवाई में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, उ0नि0 मनमोहन सिंह रौतेला, हेड कांस्टेबल इसरार नवी (टेक्निकल टीम), कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, अनिल टम्टा और राजेन्द्र विष्ट सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में