उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

दिनदहाड़े चोरी!…मंदिर से चांदी का छत्र ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े राधा कृष्ण मंदिर को निशाना बना लिया। चोर वहां से शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र ले उड़े हैं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह घटना राजधानी देहरादून के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के दिलाराम बाजार में शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई, जब बाजार में लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, घटना की जानकारी सबसे पहले मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद थपलियाल को मिली। इसके बाद तुरंत मंदिर समिति को सूचित किया गया। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर के अंदर प्रवेश कर शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र उतारते हुए और उसे कपड़ों में छिपाकर बाहर जाते हुए दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार दो दिन दो शव!...नैनी झील बनी रहस्य, लोगों में दहशत का माहौल

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  येलो अलर्ट के साथ बढ़ी टेंशन!...उत्तराखंड में 4 दिन दिखेगा मौसम का उग्र रूप

हैरानी की बात यह है कि यह वारदात उस इलाके में हुई, जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की मौजूदगी हमेशा रहती है। मंदिर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास लगभग 400 मीटर की दूरी पर है, जबकि राजभवन और मुख्यमंत्री आवास भी करीब एक किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है देश का छात्र'...हल्द्वानी में कांग्रेस के अभियान में उठे बड़े सवाल

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इलाके में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में