इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…सीएम के हाथों सम्मानित हुई ये महिलाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति के योगदान को नमन करते हुए कहा कि महिलाएं आज गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जो नए भारत की बदलती तस्वीर का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला एक युगांतकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में यह अधिनियम सर्वसम्मति से पारित हुआ, जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाता है। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या एवं विधायक श्रीमती सविता कपूर भी उपस्थित रहीं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में