उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन

उत्तराखंड… केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ये आईपीएस अफसर, उलटफेर की संभावना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों में से कुछ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं, जबकि कुछ ने अनिच्छा व्यक्त की है। इनमें से कई अधिकारी हाल ही में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हुए थे, जैसे कि आईजी राजीव स्वरूप ने हाल ही में गढ़वाल क्षेत्र का जिम्मा संभाला और आईजी अरुण मोहन जोशी को राज्य का यातायात निदेशक बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले बड़ा अपडेट!... कुमाऊं में 98% से ज्यादा फॉर्म कलेक्शन पूरा, आयुक्त की सख्त मॉनिटरिंग

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए आईजी नीरू गर्ग को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट (बीपीआरएंडडी), आईजी राजीव स्वरूप को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), आईजी मुख्तार मोहसिन को सीआरपीएफ, आईजी अरुण मोहन जोशी को बीएसएफ, डीआईजी जन्मेजय खंडूरी को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को आईटीबीपी और डीआईजी पी रेणुका देवी को सीबीआई में प्रतिनियुक्ति के लिए आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पर मौसम की बड़ी मार!... 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

सूत्रों के अनुसार, इनमें से चार अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर नहीं जाना चाहते थे और उनके नाम हटाने की गुजारिश शासन से की गई थी, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों के नामों को हटाने से मना कर दिया और आदेश जारी कर दिए।

यह स्थिति पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े फेरबदल का कारण बन सकती है, क्योंकि कई अधिकारी जिनके पास अभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, अगर प्रतिनियुक्ति पर जाते हैं, तो उनके स्थान पर नए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अगर कोई अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर नहीं जाता, तो उसे भविष्य में प्रतिनियुक्ति के लिए डिबार भी किया जा सकता है, जिससे उसके कॅरिअर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में