उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में गरजेंगे बादल…चलेंगी 50 KM/H की हवाएं, IMD का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में बिजली चमकने, तेज आंधी चलने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले 1 से 2 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

23 मई (शनिवार) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश या बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

24 मई (रविवार) को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।

वहीं 25 मई (सोमवार) को भी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। शेष जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहने का अनुमान है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में