उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

चार दिन तक नहीं मिलेगी राहत!…उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मानसून के और अधिक सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 25 से 28 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 27 और 28 जुलाई को मौसम सबसे अधिक प्रभावी रहने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी सहित कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और बरसाती गधेरों के किनारे नहीं जाने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में