उत्तराखण्ड जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

LPG सिलेंडर की है टेंशन… जानें रेट, बुकिंग और डिलीवरी को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स

खबर शेयर करें -

देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत, बुकिंग और सप्लाई को लेकर ताज़ा स्थिति सामने आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी क्षेत्र में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल—ने फिलहाल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

हालांकि, बुकिंग के बाद डिलीवरी में देरी की समस्या सामने आ रही है। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 21 से 25 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिनों तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में एलपीजी की कीमतों में अंतर देखा जा रहा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर करीब ₹950.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2201 में उपलब्ध है। गोरखपुर में घरेलू सिलेंडर ₹975 और कमर्शियल ₹2262.50 का है। वहीं आगरा और कानपुर में घरेलू सिलेंडर ₹924 से ₹928 के बीच और कमर्शियल सिलेंडर ₹2099 से ₹2132 तक मिल रहा है।

अन्य राज्यों की बात करें तो इंदौर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग ₹941 है, जबकि पटना में यह ₹1011 तक पहुंच गई है। देश के प्रमुख महानगरों—दिल्ली, देहरादून, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई—में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912 से ₹939 के बीच और कमर्शियल सिलेंडर ₹2031 से ₹2246 के दायरे में बिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

सरकार ने बताया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालात को देखते हुए ईंधन सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देते हुए मंत्रालय ने बताया कि लगभग 98% एलपीजी बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है, जबकि 94% डिलीवरी ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) के जरिए की जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी से बचें। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे डिजिटल माध्यम से ही बुकिंग करें और अनावश्यक रूप से एजेंसी के दौरे से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

सरकार ने यह भी दोहराया कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और पर्याप्त है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और आवश्यक उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति भी बढ़ाई गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में