उत्तराखण्ड देहरादून

फिर डोली उत्तराखंड की धरती… ये जिला रहा केंद्र, इतनी रही तीव्रता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती मंगलवार को एक बार फिर कांप उठी। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। झटके महसूस होते ही स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... जब खेत में धान काटने पहुंचे जिलाधिकारी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में था, जिसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रही। झटके उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा के करीब महसूस किए गए, खासकर शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में भी कंपन दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा की मौत से सनसनी!... किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप का केंद्र मोरी ब्लॉक के पास उत्तराखंड-हिमाचल सीमा क्षेत्र में स्थित था। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और अब तक किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय निवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

उत्तरकाशी क्षेत्र में यह पहला मौका नहीं है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हों। इससे पहले भी कई बार इस इलाके में हल्के भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं। भूगर्भीय दृष्टिकोण से संवेदनशील माने जाने वाले इस इलाके में भविष्य की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयार रहने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 से रोजगार तक, धामी सरकार का बड़ा प्लान!... 7,844 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला?

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में