उत्तराखंड की धरती शुक्रवार को एक बार फिर डोल उठी। आज दोपहर को उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके के लोग सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े।
यह भी पढ़ें 👉 खुद को बताया आईबी अधिकारी!...कार में मिला फर्जी आईडी कार्ड, एयरगन देख पुलिस के उड़े होश
यह झटके दोपहर 2:30 बजे महसूस हुए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।


