उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

सनसनीखेज………नहर में पड़ा मिला युवक का सड़ा-गला शव, जताई जा रही ये आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में कानिया गांव के करनपुर क्षेत्र में सिंचाई नहर में युवक का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव काफी सड़-गल चुका है। बहरहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुससार गुरूवार को रामनगर के कानिया गांव में करनपुर क्षेत्र में बहने वाली सिंचाई नहर में शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर तुरंत ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस द्वारा शव को कड़ी मशक्कत के बाद सिंचाई गूल से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

वहीं पुलिस द्वारा सिंचाई नहर से शव को बाहर निकाल कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में मोर्चरी में रखवाया है। एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं लोग युवक की हत्या और आत्महत्या को लेकर आशंकित हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में