उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

प्रेम जाल में फंसा युवक!…कपड़े बचे न इज़्ज़त, आपबीती सुनकर रूह कांप जाएगी

खबर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग में एक हैरान कर देने वाली और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, लेकिन उसे वहां प्रेम का इनाम नहीं, बल्कि अमानवीय अत्याचारों का शिकार होना पड़ा। प्रेमिका के घरवालों और गांव के प्रधान ने युवक को दबोच लिया, उसे निर्वस्त्र किया और बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। यही नहीं, युवक का आरोप है कि उसे जबरन पेशाब पिलाई गई और उसके गुप्तांग पर भी गंभीर चोटें दी गईं।

यह घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई की है। यहां सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की छह महीने पहले एक युवती से फोन पर जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। युवक के अनुसार, युवती ने न सिर्फ उससे लगातार संपर्क बनाए रखा, बल्कि शॉपिंग के बहाने कई बार सामान भी मंगवाया और उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने घरवालों को शादी के लिए मना लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

मंगलवार की शाम युवती के बुलावे पर युवक हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र स्थित गांव पहुंचा। लेकिन जैसे ही वह गांव पहुंचा, युवती के घरवालों और गांव के प्रधान ने मिलकर उसे पकड़ लिया। युवक को घर के अंदर ले जाकर पहले उसके कपड़े उतरवा दिए गए, फिर उसे बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित के मुताबिक, उसके ऊपर गर्म पानी डाला गया, गुप्तांग पर गंभीर चोट पहुंचाई गई और उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

इतना ही नहीं, युवक से जबरन यह कहलवाया गया कि वह युवती को भगाने आया था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। युवक ने बताया कि इस दौरान उसे पेशाब पिलाने जैसा अमानवीय कृत्य भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बावन में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में हरपालपुर क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि युवक और युवती के बीच दोस्ती थी। किसी बात को लेकर युवक की पिटाई की गई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी