उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

हल्द्वानी……..नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक, शव बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर निवासी युवक नदी में डूब गया। एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक आज 26 जून को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनीताल के तल्लीताल थानान्तर्गत ज्योलीकोट के पास नदी में एक व्यक्ति डूब गया है , जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के नेतृत्व में मय आवश्यक उपकरणों के साथ रेस्क्यू करने के लिए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि रुद्रपुर के भूतबंगला निवासी मोहित आर्य पुत्र पूरन सिंह आर्य उम्र 23 वर्ष अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था। पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया। कड़ी सर्चिंग के दौरान मोहित के शव को नदी किनारे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में