क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

महिला का गंदा खेल!….इंस्टाग्राम पर कॉल उठाते ही चलने लगा अश्लील वीडियो, फिर…

खबर शेयर करें -

इंस्टाग्राम में वीडियो कॉल कर महिला ने अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेलिंग का खेल खेला। गुरुग्राम में एक व्यक्ति को साइबर क्राइम का शिकार बनाया गया है, जब एक महिला ने उसे अश्लील वीडियो कॉल करके एक लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली। यह घटना 30 सितंबर को हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को छुट्टी या रविवार को?...उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया नियम!

हरीश माधवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल उठाते ही उन पर अश्लील वीडियो चलने लगा, जो लगभग 10-15 सेकंड तक चला। इसके बाद, आरोपियों ने उनकी कॉल रिकॉर्ड कर ली और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी सनसनीखेज... होटल में युवती के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत

माधवानी ने बताया कि कॉल रिकॉर्ड करने के तुरंत बाद आरोपी पैसे की मांग करने लगे और धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे। बदनामी के डर से, हरीश ने उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये दे दिए।

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की है। एक वरिष्ठ साइबर पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी