उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी सनसनीखेज… होटल में युवती के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत होने से मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में इतने पदों पर भर्ती जल्द!...स्मृति दिवस पर धामी ने किए बड़े ऐलान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तबीयत बिगड़ने से कुछ समय पहले युवक ने शक्ति वर्धक गोली ली थी। हालांकि, गोली लेने और मौत के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को छुट्टी या रविवार को?...उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया नियम!

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। होटल में युवक के साथ मौजूद युवती से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती से पूछताछ की गई है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में