क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

शादी से नाखुश थी महिला…पति के सामने ही लेकर चला जाता था आशिक, फिर दे दी खौफनाक मौत

खबर शेयर करें -

झारखंड में एक शादीशुदा महिला का अपने मायके के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दरअसल, महिला अपनी शादी से नाखुश थी। उसकी पांच साल की एक बेटी भी है। महिला का प्रेमी उसके पति के सामने ही उसे लेकर चला जाता था। शुरुआत में पति ने इसका विरोध किया। लेकिन जब दोनों नहीं माने तब उसने विरोध करना छोड़ दिया। करीब डेढ़ साल बाद महिला अपने प्रेमी से शादी करने को कहने लगी। इसके बाद प्रेमी हत्यारा बन बैठा। उसने महिला को मारकर पेट्रोल से जला डाला। यह दुमका जिले की घटना है।

शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर शव को जला दिया था। घटना का खुलासा प्रेमी पवन कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में किया है। आरोपी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि विवाहिता शादी के लिए दबाव बनाने के साथ-साथ उसे ब्लैकमेल भी करने लगी थी। इस वजह से उसने विवाहिता को अपने रास्ते से हटा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने विवाहिता फुलकुमारी (26) हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि युवक पवन कुमार चौधरी के साथ विवाहिता का करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फुलकुमारी की शादी दुमका शहर के रसिकपुर निवासी प्रकाश कापरी के साथ हुई थी। फुल कुमारी को एक पांच साल की बेटी भी है। वह इस शादी से खुश नहीं थी। वह पढ़ी-लिखी थी। उसे फेसबुक व इंस्टाग्राम चलाने की जानकारी भी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

विवाहिता का मायका देवघर जिला के मोहनपुर में था और मायके में ही पवन चौधरी नाम के युवक से उसे प्रेम हो गया। दोनों अक्सर मिला जुला करते थे। युवक कई बार दुमका उसके ससुराल भी पहुंच जाया करता था और युवती को लेकर चला जाया करता था। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलते रहा। पति के विरोध के बावजूद वह युवक से मिलना-जुलना छोड़ नहीं रहती थी। इसके बाद भी पति ने विरोध करना छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

पति के कुछ नहीं कहने पर विवाहिता का मनोबल और बढ़ गया। उसने युवक को शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। 8 अगस्त को युवती अपनी पांच साल की बेटी के साथ ससुराल से मायके आयी। मायके में उसने अपनी बेटी को छोड़ा और अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठ कर घर से निकल गयी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर न तो परिजनों और न ही पति ने संबंधित थाने से कोई शिकायत की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी