उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

बदमाशों का तांडव…. तमंचे के बल दम्पत्ति से लूट, विरोध पर हमला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दुस्साहसपूर्ण घटना सामने आई है। रुद्रपुर की किच्छा रोड में बाइक सवार बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर स्कूटी सवार दंपती से लूट की घटना को अंजाम दे दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का सिर फोड़ दिया जबकि पति को भी घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पहली पत्नी के पास लौटा प्रेमी तो मचा महाबवाल!... पेड़ पर चढ़ी महिला, कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा

किच्छा के वार्ड नंबर 15 पंजाबी काॅलोनी निवासी सुभाष तनेजा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते 23 अक्तूबर की रात वह रुद्रपुर से दिवाली का सामान खरीदकर पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। किच्छा रोड पर चंदौला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास तीन बदमाशों ने पीछे से तेजी से आकर अपनी बाइक को उनकी स्कूटी के आगे लगाकर रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ की खुशियों से पहले मातम!...सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उनके और पत्नी के हाथ, गले में पहने सोने के जेवर, पर्स में रखे रुपये और मोबाइल छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने उनकी और पत्नी के चेहरे व सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसे उनकी पत्नी का सिर फट गया। तमंचे की बट लगने से उनकी आंख के नीचे चोट आ गई और वह सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामगंगा पर बांध से लेकर भू-धंसाव से बचाव तक!... गैरसैंण में धामी ने खोला विकास का बड़ा पिटारा

इसके बाद बदमाशों ने लोहे की राड से उनपर जानलेवा हमला किया। इससे उनके बाएं हाथ और पैर में फैक्चर हो गया। बदमाशों ने उनके गले से तीन तोले की सोने की चेन, पत्नी के गले से 3 तोले की सोने की चेन, 15000 रुपये और पत्नी का मोबाइल लूटकर दोनों को अधमरा कर फरार हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में