उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

छलक पड़े आंसू……..22 साल बाद परिवार से मिला सात साल की उम्र में अगवा बच्‍चा, याद थे सिर्फ दो शब्द

खबर शेयर करें -

यूपी के मुजफ्फरनगर में सात साल की उम्र में अगवा कर छोड़ दिया गया एक बच्‍चा 22 साल बाद अपने परिवार से मिला। हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आठ महीने की लंबी मशक्कत के बाद लापता युवक को उत्तर प्रदेश में उनके परिवार से मिलवाया। अमित सात साल की छोटी उम्र में ही अपने परिवार से बिछड़ गए थे और 29 साल की उम्र में परिवार से मिले हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कथित तौर पर अपहरण किए जाने और बाद में छोड़ दिए जाने के बाद सात साल की उम्र में अपने परिवार से अलग हो गए अमित दिल्ली में अलग-अलग बाल गृहों में पले-बढ़े। जांच का नेतृत्व करने वाले हरियाणा पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) के सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अमित अपने परिवार से मिलने के लिए पिछले कई साल से संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह एक लापता बच्चे के मामले के सिलसिले में दिल्ली गए थे। जहां अमित ने अपनी आपबीती बताई। एएसआई राजेश कुमार ने अमित की पूरी व्यथा सुनी और आश्वत किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’... 22 जुलाई तक भारी बारिश का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े

आखिरकार टीम मुजफ्फरनगर में अमित के मामा तक पहुंच गई, जिन्होंने कहा कि अमित की मां अब उसी जिले के घुमावटी गांव में रह रही हैं। एएसआई और टीम ने आखिरकार महिला का पता लगा लिया और अमित को उनकी मां से मिला दिया। दो दशकों के बाद अपने बेटे को गले लगाते हुए अमित की मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पूरे परिवार ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। एएसआई कुमार और उनकी टीम ने अब तक 800 लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाने में मदद की है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!...धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

अमित को दो शब्द थे याद

अमित को केवल इतना याद था कि उनके गांव में कोल्हू चलते थे। इसके अलावा उन्हें केवल बाला चौक शब्द की स्मृति थी। केवल इन्हीं शब्दों के आधार पर एएसआई राजेश कुमार ने अमित के परिवार की तलाश शुरू की। उन्होंने तकनीक तथा अन्य पहलुओं से जांच पड़ताल करना शुरू किया। उन्होंने ऐसे स्थानों को सूचीबद्ध किया जहां पर कोल्हू चलते थे और बाला चौक के नाम से प्रचलित स्थानों को भी ढूंढना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... सोमवार को नैनीताल समेत इन जिलों में स्कूल बंद

माता-पिता अलग हो गए थे

मामले के बारे में जानकारी साझा करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि अमित के माता-पिता 22 साल पहले अलग हो गए थे। जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में अपने नाना के साथ रह रहे थे। कुछ देर बाद उसके पिता आए और अमित को अपने साथ सहारनपुर ले गए। एक दिन जब अमित पास की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर गया था, तो कथित तौर पर किसी ने उसका अपहरण कर लिया था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी