उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

स्कूल बना जंगल का मैदान…भालू उठा ले गया छात्र, बच्चों में मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन गुलदार और भालू के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र का है, जहां सोमवार सुबह एक भालू स्कूल परिसर में घुस आया और कक्षा छह के एक छात्र को उठाकर ले गया। सौभाग्य से शिक्षकों और अन्य बच्चों की सतर्कता और हिम्मत से छात्र की जान बचा ली गई। झाड़ियों से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि उसके शरीर पर भालू के नाखूनों के निशान मिले हैं।

यह घटना जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर की है। स्कूल समय के दौरान अचानक भालू परिसर में घुसा और छात्र आरव पर हमला कर उसे उठाकर ले गया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में आए अन्य बच्चे कक्षाओं में छिप गए। बताया जा रहा है कि भालू ने कक्षाओं के दरवाजे तोड़ने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

अपने साथी पर हमला होते देख कुछ बच्चों और शिक्षकों ने साहस दिखाया और भालू के पीछे दौड़े। उनकी सूझबूझ और हिम्मत से आरव को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि इस घटना के बाद स्कूल में भय का माहौल बना हुआ है। घायल छात्र की हालत और पूरी घटना को देखकर बच्चे रोते-बिलखते नजर आए।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी स्कूल के एक छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था। अब भालू के स्कूल परिसर तक पहुंचने से पूरे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

वहीं, देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में थानो वन रेंज के अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में भी भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। हालात को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुछ क्षेत्रों में बच्चों को वन प्रहरियों की निगरानी में स्कूल भेजा जा रहा है।

हाल ही में गडूल पंचायत के कमेठ (सोड) गांव में खेत में घास लेने गई एक महिला पर दो भालुओं ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद से खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और जंगल जाने वाली महिलाओं में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थानो वन रेंज ने छह सदस्यीय वन प्रहरियों की टीम गठित की है। यह टीम भालू संभावित इलाकों में स्थित स्कूलों तक बच्चों को सुरक्षित पहुंचा रही है। इसके साथ ही जंगल में घास और लकड़ी लेने जाने वाली महिलाओं के साथ भी वन प्रहरी आवाजाही कर रहे हैं। भालू प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाई गई हैं और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में