उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

अवैध संबंध में चढ़ी ममता की बलि………मां ने बेटी को दे दी खौफनाक मौत, ऐसे खुला राज!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हत्यारोपी युवती की अपनी ही मां निकली। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पुत्री की हत्या की और उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि 27 जून सुबह को पटेल नगर थाना क्षेत्र के चौकी बाजार इलाके में 20 साल की युवती ममता की आत्महत्या का मामला सामने आया था। ममता की मां हरप्रीत ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसी ने उसका शव नीचे उतारा और अपने पति व अन्य परिजनों की सूचना दी. ममता के पिता सुखविंदर सिंह सुबह चार बजे दूध सप्लाई करने गए थे, तभी ये घटना हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अपनी जांच शुरू की। पुलिस को ममता की मां हरप्रीत की थ्योरी पर कुछ शक हुआ है। क्योंकि हरप्रीत ने पुलिस को बताया था कि उसी ने अकेले ममला की लाश फंदे से उतारी थी और इसके बाद परिजनों को सूचना दी थी। ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि हरप्रीत का पड़ोस में रहने वाले नितिन नाम के युवक से चक्कर चल रहा है, जिसकी जानकारी हरप्रीत की बेटी ममता को भी लग गई थी। ममता ने ही नितिन और हरप्रीत के संबंधों के बारे में अपने पिता को बताया था। पुलिस पूछताछ में ममता के पिता सुखविंदर ने इसकी पुष्टि की।

नितिन और हरप्रीत के अवैध रिश्तों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों को चौकी लेकर आई। यहां पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस पूछताछ में हरप्रीत ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले नितिन के साथ अवैध संबंध है, जिसकी जानकारी उसकी बेटी ममता को भी लग गई थी और उसने ये बात अपने पिता सुखविंदर को भी बता दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश के बयान पर धामी का बड़ा हमला... उत्तराखंड की सियासत में मचा घमासान

पुलिस ने बताया कि जब ममता ने अपने पिता सुखविंदर को मां हरप्रीत और पड़ोसी नितिन के अवैध संबंधों की जानकारी दी तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। हालांकि सुखविंदर ने इस गलती के लिए हरप्रीत को माफ किया और दोबारा से नितिन से नहीं मिलने को कहा। अवैध संबंधों उजागर होने के बाद भी हरप्रीत और नितिन ने मिलना-जुलना नहीं छोड़ा। नितिन फिर से मौका पाकर हरप्रीत के घर आया। जहां ममता ने दोनों को अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

ममता ने इस बार अपने पिता सुखविंदर के साथ-साथ अन्य परिजनों से भी दोनों की सच्चाई बताने की बात कही थी। इस वजह से दोनों (हरप्रीत और नितिन) ने ममता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके तहत 27 जून को जैसे ही सुखविंदर सिंह दूध सप्लाई के लिए घर से बाहर गया, तभी हरप्रीत ने अपने प्रेमी नितिन को घर बुलाया. इसके बाद दोनों ममता के कमरे में गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

जहां दोनों ने चुन्नी से ममता का गला घोटा और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। दोनों ने जिस समय ये हत्या की, तभी ममता के छोटे बहन-भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस मामले में पुलिस ने हरप्रीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, निवासी न्यू बस्ती, पटेलनगर देहरादून और उसके प्रेमी नितिन पुत्र दयाराम, निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में