उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

चोरी और सीना जोरी….पुलिस टीम पर हमला, दरोगा और सिपाही की ऐसे बची जान

खबर शेयर करें -

पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है।  यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा कलंदर बस्ती में चोरी की घटना की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम के सदस्य उप निरीक्षक रास बिहारी सिंह और आरक्षी सद्दाम हुसैन पर आरोपियों ने पकड़-पकड़ कर मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आरोपियों के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

पूरा मामला तब सामने आया जब शेराजुलनिशा पत्नी समसुद्दीन ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के चार लोग उनकी दीवार तोड़कर घर का गेट चोरी कर ले गए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चार लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच के दौरान अकबर का नाम भी सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस मामले की जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों से मारपीट होती दिख रही है। उप निरीक्षक रास बिहारी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

पुलिस ने दो आरोपियों, मु. शहादत और अकबर को गिरफ्तार कर लिया है, और उनके पास से चोरी किया हुआ लोहे का गेट भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस टीम के साथ छेड़छाड़ और हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, और मामले की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी