उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

टल्ली युवकों का तांडव!… इस नेता के घर के बाहर आगजनी, मां-बेटी को जिन्दा जलाने की कोशिश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कुछ नशेड़ी युवकों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए इलाके में अराजकता फैलाई है। आरोप है कि इन युवकों ने विश्व हिंदू परिषद की महिला कार्यकर्ता कल्पना वर्मा के घर के पास पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर भी पेट्रोल फेंककर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला ने किसी तरह अपनी बेटी के साथ भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

यह घटना नैनीताल जिले के रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी की है, जहां कुछ नशेड़ी युवकों ने कल्पना वर्मा के घर के पास एक अन्य घर के सामने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद, जब महिला और उसकी नाबालिग बेटी बाजार जा रही थीं, आरोपियों ने उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। महिला की सतर्कता और तत्परता से वह अपनी बेटी के साथ भागकर जान बचाने में सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!...सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

इस घटना के बाद, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिषद के जिला मंत्री सूरज चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा, “आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी।”

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में