उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं स्थानान्तरण हिल दर्पण

किसे मिला कौन-सा थाना?…उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इनके बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। इसके माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया है। इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधमसिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक मंजर!... खाई में मिला व्यापारी का शव, कार देख मचा हड़कंप

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक आईटीआई थाना नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षकों के तबादलों में विक्रम सिंह पंवार को कोतवाली बाजपुर से चौकी पेंगा का प्रभारी, फक्कन कुमार को चौकी एसरा से थाना दिनेशपुर का थानाध्यक्ष, वैभव कौशिक को एसओजी से चौकी एसरा का प्रभारी तथा रवीन्द्र सिंह को थाना दिनेशपुर से एसओजी रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा उमेश कुमार को एसओजी से थाना पुलभट्टा, मनोज पाण्डेय को पुलिस लाइन से चौकी महतोष, विमल लटवाल को पुलिस लाइन से चौकी बगवाड़ा और गोविन्द मेहता को चौकी प्रतापपुर से चौकी गढ़ी नेगी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

अन्य तबादलों में शिवांशु चौधरी को कोतवाली रुद्रपुर से बाजार चौकी जसपुर, देवेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रतापपुर, मदन सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन से गदरपुर, धीरज वर्मा को थाना पुलभट्टा से चौकी बरा, जसबिन्दर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली बाजपुर, सुरेन्द्र रिंगवाल को चौकी बगवाड़ा से कोतवाली सितारगंज, अनवर अहमद को पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता तथा बसन्त बल्लभ भट्ट को पुलिस लाइन से थाना आईटीआई भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का कहर!... गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की गई जान

वहीं प्रदीप मिश्रा को थाना पुलभट्टा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनाती दी गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि पुलिस महकमे में किया गया यह व्यापक फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग में कार्यकुशलता बढ़ाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में