उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

टल्ली युवकों का तांडव…पुलिस कर्मी समेत दो को रौंदा, फिर ठोक दी कार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे में धुत युवकों ने खौफनाक तांडव देखने को मिला। पुलिस चेकिंग के दौरान कार सवारों ने एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद कार सवार फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 7 अप्रैल की रात की राजधानी देहरादून के विकासनगर पुलिस द्वारा डाकपत्थर तिराहे के पास ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान के दौरान हुई। तभी हर्बटपुर की ओर से आ रही काले रंग की कार (नंबर एचआर-87-पी-6040) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को और तेज रफ्तार से पुल नंबर एक की ओर दौड़ा दिया। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से अन्य चेकपोस्टों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

कुछ ही देर बाद धनवंतरी चौक से कैनाल रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर कार के हंगामा मचाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार को पीछे करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मार दी और एक पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

स्थानीय लोगों ने भी युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी टक्कर मारते हुए कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और स्थानीय व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

कार की सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से सर्कुलेट की गई। थोड़ी देर बाद वाहन सिटी की ओर भागते हुए बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक को चोटें आईं और वह भाग नहीं पाया, जबकि अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर तीनों साथी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

चौकी प्रभारी डाकपत्थर संदीप पंवार ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली विकासनगर में मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार युवकों का मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय साहिल (टीचर कॉलोनी डाकपत्थर), 24 वर्षीय आयुष (पहाड़ी गली, विकासनगर), 21 वर्षीय अंशुल चौहान (चकराता हाल, जीवनगढ़) और 21 वर्षीय प्रियांशु (बामनवाला, हरिपुर कालसी) के रूप में हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में