उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पिंजरा भी नहीं रोक पाया गुलदार का कहर… महिला को उतारा मौत के घाट, लोगों में आक्रोश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुलदार के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन वन्यजीवों के हमलों से ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ रही है। ताजा घटना कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग क्षेत्र में सामने आई है, जहां गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?... हरदा ने राहुल गांधी का नाम लेकर बढ़ाई सियासी हलचल

मृतका की पहचान 42 वर्षीय कविता कोठियाल पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। कुछ दिन पहले भी गुलदार ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  बारात की खुशियां मातम में बदलीं...उत्तराखंड में खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

इसके बावजूद गुलदार के हमले में महिला की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बनी हुई है और इस कारण ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एक मुकदमे ने खड़ा कर दिया बड़ा बखेड़ा!... बेटे पर केस दर्ज, मां मोबाइल टावर पर चढ़ी

महिला पर हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की निगरानी बढ़ाने, उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में