उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

‘बाबा’ नाम बना विवाद की वजह!…विशेष समुदाय की दुकान पर हंगामा; पुलिस सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। यह घटना पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक दुकान से जुड़ी है, जिसका नाम ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान के नाम पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि ‘बाबा’ नाम का उपयोग केवल हिंदू समुदाय के लोग ही कर सकते हैं। इस पर दुकानदार ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पिछले करीब 30 वर्षों से इसी नाम से संचालित हो रही है। दुकानदार ने यह भी कहा कि यदि किसी समुदाय को आपत्ति है, तो वे नाम हटाने पर विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

नाम को लेकर शुरू हुई बहस धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंचने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिससे बड़ा विवाद टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम का विरोध किया, जिसके बाद विरोध कर रहे लोग वहां से लौट गए। हालांकि, घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मामले पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गौरतलब है कि कोटद्वार में प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा मंदिर स्थित है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों में गहरी श्रद्धा के चलते कई दुकानों और प्रतिष्ठानों के नाम में ‘बाबा’ शब्द का प्रयोग आम बात है। इसी पृष्ठभूमि में यह विवाद सामने आया है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में