उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार हिल दर्पण

विधायक की बढ़ीं मुश्किलें!…पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार विवादों से घिरे  विधायक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विधायक पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला गौवंश की मौत के बाद भड़की हिंसा और पुलिस पर हमले से जुड़ा है।

पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार समेत 11 नामजद और 90 अज्ञात लोगों, कुल 101 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला 8 सितंबर (सोमवार) का है, जब खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसी-बालावाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंचे वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। साथ ही पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बरसी आफ़त, उजड़ गया उत्तराखंड!...करोड़ों का नुकसान, मदद की आस में धामी सरकार

खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन ने गौवंश को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया, वाहन में मांस लदा होने की जानकारी भी सामने आई। स्थिति तनावपूर्ण होते ही भीड़ ने वाहन में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे दो सिपाही घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा का बड़ा एक्शन...हल्द्वानी के ये नेता बर्खास्त, मचा सियासी भूचाल

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस बीच, विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तनाव तब तक चरम पर था।

दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर हादसा... एक युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल

नामजद आरोपियों में शामिल हैं:

उमेश कुमार (विधायक, खानपुर)

शुभम, विनोद, अरुण (निवासी: डुमनपुरी)

सुनील, दीपक, जगपाल (निवासी: कलसिया)

सब्जपाल, अंकुश, गौरव (निवासी: बालावाली)

इसके अलावा 90 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पूछताछ और गिरफ़्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में