उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

कोर्ट का दबाव, सरकार की तैयारी…संविदा और उपनल कर्मियों को मिलेगी बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में संविदा और उपनल कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार ने निर्णय प्रक्रिया तेज कर दी है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की हालिया बैठक में दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है। समिति के सदस्यों ने संभावित विकल्पों पर अपने सुझाव रखे हैं और अब अंतिम फैसला जल्द आने की उम्मीद है।

सरकार द्वारा कुछ समय पहले संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी किए गए थे, जिनमें 2018 तक नियुक्त कर्मियों को 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर नियमित किए जाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अब इस कटऑफ डेट को आगे बढ़ाने पर विचार हो रहा है। संकेत हैं कि समिति कटऑफ को 2024 तक बढ़ाने की सिफारिश कर सकती है, जिससे अधिक संख्या में संविदा कर्मियों को नियमितीकरण का लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!... कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर

इसी के साथ उपनल कर्मचारियों को लेकर भी सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इनके लिए नियमितीकरण के बजाय ‘समान काम के बदले समान वेतन’ मॉडल पर गंभीर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री पहले ही इस दिशा में चरणबद्ध लाभ देने की बात कह चुके हैं। अब जानकारी मिल रही है कि समिति 12 साल के बजाय 10 साल सेवा पूरी करने वालों को समान वेतन का लाभ देने की सिफारिश कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा की मौत से सनसनी!... किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

2018 में हाईकोर्ट ने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन सरकार फैसले तक नहीं पहुंच सकी। सुप्रीम कोर्ट में राज्य की अपील खारिज होने और उपनल कर्मचारियों द्वारा अवमानना याचिका दायर करने के बाद सरकार पर निर्णय लेने का दबाव बढ़ा है। इसी क्रम में उप समिति का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में सत्र शुरू होते ही चढ़ा सियासी पारा!... बैरियर टूटे, प्रदर्शनकारियों पर दूसरी बार चला वाटर कैनन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि समिति कोर्ट के निर्देशों के अनुसार मंथन कर रही है और अपनी सिफारिशें जल्द सरकार को सौंपेगी। माना जा रहा है कि संविदा कर्मियों के मामले में कटऑफ 2024 तक बढ़ाने और उपनल कर्मियों के लिए पहले चरण में 2014 तक के कर्मचारियों को समान वेतन देने पर सकारात्मक विचार चल रहा है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में