उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट मौत हिल दर्पण

नामकरण की खुशियां मातम में बदलीं!… डंपर से टकराई कार, उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के शक्तिफार्म क्षेत्र के एक परिवार पर सोमवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब नामकरण संस्कार में शामिल होने पूरनपुर जा रही कार की पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही शक्तिफार्म क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि नगर पंचायत शक्तिफार्म के शिव मंदिर वार्ड नंबर तीन निवासी तारक मंडल (35) पुत्र निताई मंडल अपने पड़ोसी शेफाली राय (65) पत्नी स्व. दुलाल राय तथा देवनगर निवासी रिश्तेदार साधना (35) पत्नी सनातन गाईन, साधना के पुत्र शांतनु और पुत्री खुशबू के साथ कार से पूरनपुर जा रहे थे। सभी तारक मंडल के रिश्तेदार के यहां आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि कार तारक मंडल चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान गहमागहमी!... हल्द्वानी में प्रत्याशी भिड़े, देहरादून में पुलिस से धक्कामुक्की

जैसे ही कार पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तारक मंडल, शेफाली राय और साधना की मौत हो गई, जबकि साधना की पुत्री खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों और घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी चुनाव में आर्यन का दबदबा!... हर राउंड के साथ बढ़ती जा रही बढ़त

माता-पिता के इकलौते पुत्र थे तारक

हादसे में जान गंवाने वाले तारक मंडल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बताया गया कि उनके माता-पिता की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। तारक गौ रक्षा दल से भी जुड़े हुए थे। उनकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में मातम छा गया।

नौ वर्ष पहले पति की हो चुकी थी मौत

मृतका शेफाली राय के पति दुलाल राय की करीब नौ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में अब उनका एक पुत्र है। शेफाली की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हवाई फायरिंग से दहशत, तलवार से वाहनों में तोड़फोड़!... पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

साधना के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में साधना की भी मौत हो गई। उनके परिवार में पति सनातन गाईन और दो बच्चे शांतनु व खुशबू हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सनातन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी खुशबू की हालत गंभीर होने के कारण परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

एक ही सड़क हादसे में शक्तिफार्म क्षेत्र के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में