उत्तराखण्ड कुमाऊं खेल पिथौरागढ़

स्नो गर्ल मेनका का जलवा…..इस प्रतियोगिता में झटका गोल्ड मेडल, दो माह में तीन सफलताएं

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ओपन नेशनल  स्कीइंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम फिर रोशन कर दिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मेनका के इस प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है।

दो माह के भीतर तीसरी सफलता प्राप्त करने वाली मेनका गुंज्याल उत्तराखंड ही नहीं हिमालयी राज्यों की पहले स्केयर बन गई है। उनके इस उपलब्धि पर उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है। हिमांचल सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा 29-30 मार्च को हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने अपना जलवा दिखाया।  हिमाचल प्रदेश के जीभि/जलोरी पास घाटी में आयोजित ओपन नेशनल स्की चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकास खंड के ग्राम पंचायत गूंजी निवासी मेनका गुंज्याल ने वर्टिकल रेस में स्वर्ण पदक जीता। इसका आयोजन जीभि वेली पर्यटन विभाग ने हिमांचल सरकार के सहयोग से किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मेनका गुंज्याल ने इससे पूर्व 8- 9 मार्च को विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओली में हुए नेशनल स्कीइंग माउंटेनिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया था। इसी वर्ष 22 से 25 फरवरी को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित नेशनल स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड पदक प्राप्त किया था। इसी प्रतियोगिता में उन्होंने स्कीइंग पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में  रजक पदक प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

दो माह के भीतर तीन नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने के बाद मेनका गुंजल का इस क्षेत्र में कद बढ़ गया है। आज  इसकी सूचना मिलते ही तो उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीमांत वासी अपनी बेटी के प्रदर्शन पर बेहद प्रसन्नचित है।. जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को इस होनहार इस स्कीयर को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से सीमांत की जनता गदगद है।  वह उम्मीद करती है कि ओलंपिक में भी वह भारत का नाम रोशन करके उत्तराखंड का मान बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद पूर्व में घोषित स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल के नागरिक अभिनंदन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वह सीमांत जनपद की बालिकाओं के साथ संवाद करेंगी ताकि क्षेत्र की बालिकाएं भी लीक से हटकर अपना लक्ष्य तय करे और उसे पाने के लिए पूर्ण योग से अनुशासित होकर तैयारी करे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में