उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में मदरसों के मुद्दे पर बवाल!… CM धामी ने चेताया- ‘भय फैलाने वालों की खैर नहीं’

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशे के खिलाफ शिकायत, फिर FIR... हल्द्वानी में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मामला केवल किसी एक मौलाना के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी विचारधारा से जुड़ा है जो संविधान और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कानून का शासन सर्वोपरि है और किसी भी व्यक्ति को समाज में भय का माहौल पैदा करने या धमकी देने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता पर जानलेवा हमला!...कैफे में घुसे 5 लोग, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

सीएम ने कहा कि पहले तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी इस प्रकार की बयानबाजी सामने आई है, वहां प्रशासन संबंधित लोगों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुपरवाइजर से बदसलूकी!... रास्ते में घेरकर मारपीट-छेड़छाड़, CCTV में कैद कांड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कानून का राज मजबूत हुआ है। उत्तराखंड में भी सरकार संविधान के अनुरूप काम कर रही है और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में