उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

ठंड का कहर…कोहरे की आगोश में उत्तराखंड, जानें अगले दिनों का हाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी साफ नजर आ रही है। आधा दिसंबर बीत जाने के बावजूद बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। नैनीताल, हल्द्वानी, हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों में भी हल्की धुंध छाई रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 21 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

मौसम ने करवट बदलते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर बिछा दी है। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्ग और बच्चे खास तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज और रोजगार पर जाने में कठिनाई हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। वहीं, ऋषिकेश भी सुबह कोहरे की चादर में ढका नजर आया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में