उत्तर प्रदेश अजब- गजब देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

सेहरा सजाकर आया दूल्हा… जयमाल से पहले पहुंची पुलिस, मंडप में मच गया हंगामा

खबर शेयर करें -

शादी-ब्याह में हंसी-मजाक आम बात है, लेकिन यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जयमाल से ठीक पहले दुल्हन की शादी रुकवा दी गई। एक महिला ने पहुंचकर खुद को दूल्हे की पत्नी बताया और आरोप लगाया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है तथा यह बात छिपाकर दूसरा विवाह करने आया है।

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के कानपुर देहात जिले के गजनेर थाना क्षेत्र का है। हरदुआ थाना क्षेत्र के मूसानगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कानपुर नगर के श्याम नगर निवासी राहुल उर्फ आकाश दीक्षित से तय की थी। गोद भराई और तिलक की रस्में पहले ही हो चुकी थीं, और दहेज का सामान भी वर पक्ष को दिया जा चुका था। शुक्रवार को बारात पूरे धूमधाम से रायपुर स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंची, जहां द्वारचार की रस्म पूरी कर जयमाल की तैयारी चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसी दौरान यूपी डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कानपुर नगर के खांडेपुर निवासी दीपमाला नामक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर दावा किया कि राहुल उसका पति है और वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस के पंडाल में पहुंचते ही माहौल बदल गया और मेहमानों में खुसर-पुसर शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

जब यह बात दुल्हन पक्ष को पता चली तो वे भड़क उठे और शादी से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ता देख दूल्हा और कई बाराती मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता रमेश चंद्र दीक्षित और चचेरे भाई अंकुर दीक्षित को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उनसे पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें की गईं, लेकिन करीब 16 घंटे बीत जाने के बाद भी सहमति नहीं बन सकी। गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि यदि समझौता नहीं होता है तो तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो