उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

जिस नाती पर था भरोसा, वही बना हैवान!… उत्तराखंड में 90 साल की नानी के साथ दरिंदगी, फिर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसने रिश्तों को कलंकित कर दिया है। हैवान बने 23 साल के नाती ने अपनी 90 साल की बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के 26 दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

दरअसल यह पूरा मामला हरिद्वार के मंगलौरइलाके का है। सगे नाती ने 16 जुलाई की रात उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी की थी। पुलिस अब मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 90 वर्षीय मूक-बधिर और लाचार महिला के साथ 16 जुलाई की रात उसके 23 वर्षीय नाती ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। आरोप था कि रात करीब 12 बजे आरोपी शराब के नशे में नानी के घर पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के दौरान वह उनके कमरे में घुस गया और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग में हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

आरोप था कि विरोध करने और शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। रात करीब एक बजे महिला की नातिन ने आरोपी को नानी के कमरे से बाहर निकलते देखा। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में पड़ी थी। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  52 बड़े प्रोजेक्ट, करोड़ों का दांव!... आयुक्त ने अफसरों से मांगा काम का हिसाब

परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद महिला के पोते की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नाती के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार देर शाम उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में