उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

बाथरूम में नहा रही थी युवती…तभी वीडियो बनाने लगा पड़ोसी, आ गई भीड़ और फिर…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर नहाते समय आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया और बाद में महिला संगठनों के हस्तक्षेप से मामला और गरमा गया।

मामला राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 28 जून को युवती अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, तभी पास में किराए पर रहने वाला एक युवक कथित तौर पर मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान युवती की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही युवक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदगी से लेकर मौत तक… झील में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवती से जानकारी ली। पीड़िता के भाई की शिकायत के अनुसार, युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक मोबाइल फोन लेकर संदिग्ध तरीके से उसकी ओर देख रहा था और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अफसरों की फील्ड ड्यूटी!... शिकायतें होंगी मौके पर खत्म, सिस्टम होगा ऑन द ग्राउंड

सूचना मिलने पर हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंचीं और आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा को सौंपी गई है। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में