अजब- गजब देश/दुनिया राष्ट्रीय

खुशियों की सौगात…..2 पत्नियों से एक भी संतान नहीं, तीसरी ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

खबर शेयर करें -

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाली एक आदिवासी महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों नवजात में से दो लड़के और दो लड़कियां हैं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

नवजात बच्चों को जन्म देने वाली महिला सुकमा जिले के जैमर की रहने वाली है। महिला के पति कवासी हिड़मा, जैमर के सरपंच हैं। जिस महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, वो हिड़मा की तीसरी पत्नी है। पहली दोनों पत्नियों से उसको बच्चे नहीं हैं। चार बच्चों के एक साथ जन्म पर पिता ने खुशी जाहिर करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों को धन्यवाद भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें!... IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए नवजातों के पिता ने बताया कि जगदलपुर में एक निजी अस्पताल में गर्भवती पत्नी का ट्रीटमेंट चल रहा था। डॉक्टरों ने सोनोग्राफी जांच में तीन बच्चे की जानकारी दी, लेकिन पत्नी प्रसव के दौरान चार नवजात को जन्म दिया। चौथे बच्चे के जन्म से अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?... हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

डॉक्टर ने बताया कि सुकमा की आदिवासी महिला दशमी ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसमें तीन बच्चों का वजन दो किलो है, जबकि एक का एक का डेढ़ किलो है। कवासी हिड़मा ने पत्नी के एक साथ चार बच्चों के जन्म होने पर खुशी जताई है। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जल परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं!... आयुक्त ने कसे अफसरों के पेंच, जनता को जल्द मिलेगी राहत

नवजात बच्चों को जन्म देने वाली महिला दशमी कवासी हिड़मा की तीसरी पत्नी है। कवासी की दो पत्नियों को एक भी आलौद नहीं है। हालांकि पहली पत्नी हूंगा की एक बेटी थी, जिसकी करीब 14 साल की उम्र में बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई। अब तीसरी पत्नी ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है, इससे पिता हिड़मा कवासी की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो