उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

नकली दवाओं का खेल खत्म!… फर्जी डॉक्टर की करोड़ों की कारगुज़ारी उजागर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से देशभर में चल रहे आयुर्वेदिक दवाइयों में मिलावट खोरी का भंडाफोड़ हुआ है। जहां पर फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा फैक्ट्री का संचालन पिछले कई सालों से किया जा रहा था। इन दवाईयों को नकली डॉक्टर तैयार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित त्रिफला हर्बल सेंटर में फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा निर्माण किया जा रहा था। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की टीम ने 20 फरवरी को उत्तराखंड आयुष विभाग के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में अवैध दवाइयां, लेबलिंग सामग्री और करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दवा नहीं, मौत का सौदा!... उत्तराखंड में STF की रेड से खुला नकली मेडिसिन का खतरनाक साम्राज्य

जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक खुद को पंजीकृत आयुष चिकित्सक के रूप में पेश कर रहा था, जबकि उसके पास वैध डिग्री नहीं थी। वह एक्यूप्रेशर के नाम पर शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का इलाज करता और स्वयं तैयार की गई दवाइयों को देशभर सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!...भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

उत्तराखंड आयुष विभाग के संयुक्त निदेशक केएस नपलच्याल ने बताया कि छापेमारी में ग्राइंडर, मिक्सर और तमाम लेबलिंग सामग्री मिली। कई होम्योपैथिक दवाइयां बिना वैध सेल लाइसेंस के बनाई और बेची जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि इन दवाओं के सेवन से कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

आधिकारिक कार्रवाई में सभी दवाइयां जब्त और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जिला कोर्ट में संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की अर्जी दी गई है। इसके अलावा, केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आदेश दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में