उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड… परिवहन निगम में जल्द बढ़ेगा बसों का बेड़ा, ये है प्लान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का बेड़ा जल्द बढ़ जाएगा। निगम अपने घाटे से उबरने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अपने रोडवेज बेड़े का विस्तार कर रहा है। निगम को 30 नवंबर तक नई बीएस-6 मॉडल की 100 बसें मिलने वाली हैं, जो पिछले साल से चल रही कवायद का हिस्सा हैं।

हालांकि, पुराने और कंडम हो रहे वाहनों के कारण बेड़े में अभी भी कमी है। इसे पूरा करने के लिए निगम ने 200 और बसों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

साल 2027 में होने वाले अर्धकुंभ को देखते हुए निगम ने 10 इलेक्ट्रिक और 1000 नई बीएस-6 साधारण बसों के लिए 665 करोड़ रुपए का बजट मांगा है। इसमें 350 करोड़ अर्धकुंभ निधि से और बाकी राशि स्व-वित्तीय व बैंक लोन से मिलने का प्रस्ताव है। अर्धकुंभ में लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचेंगे, इसलिए यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

वर्तमान में निगम के बेड़े में करीब 850 बसें संचालित हो रही हैं। प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि निगम का प्रयास न सिर्फ बसों की संख्या बढ़ाने का है, बल्कि बेड़े में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बसों का समावेश करने का भी है।

नवंबर 2024 में निगम को 130 नई बसें मिली थीं और इस साल नवंबर तक 100 और बसें प्राप्त होंगी। इसके अलावा अनुबंध के आधार पर कुछ एसी बसें भी इसी महीने के अंत तक निगम को मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

पुराने बसों को समय-समय पर हटाया जा रहा है। 100 नई बसों के अतिरिक्त 200 बसों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहीं, अर्धकुंभ 2027 के दृष्टिगत निगम ने कुंभ निधि से 700 नई बसों की डिमांड भी की है, जिस पर उच्च स्तर पर विचार चल रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में