उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

गुलदार का खौफ खत्म…खूंखार आदमखोर ढेर, ग्रामीण खुश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुलदार के बढ़ते आतंक के बीच  राहत की खबर सामने आई है। वन विभाग ने दो हफ्तों तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद उस आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया, जिसने एक महिला की जान ले ली थी। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह घटना 23 को पौड़ी गढ़वाल जिले के बमठी गांव में सामने आई, जब सीता देवी अपने घर के पास खेतों में काम कर रही थीं। तभी अचानक घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और ग्रामीण लगातार वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या खत्म करने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में विशेष टीम तैनात की। शूटरों और वनकर्मियों की मदद से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त की गई, साथ ही कई जगहों पर पिंजरे भी लगाए गए। 4 मई को एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे हमलावर गुलदार मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अभियान जारी रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

लगातार निगरानी और खोजबीन के बाद आखिरकार वन विभाग को सफलता मिली और गुरुवार देर रात आदमखोर गुलदार को चिन्हित कर शूट कर दिया गया। इसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में फैला डर काफी हद तक खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद से टीम लगातार सक्रिय थी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि गुलदार के मारे जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में