उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

हैवानियत की हद…किशोरी की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर की शर्मनाक हरकत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जबरन सिंदूर भरने जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। जब आरोपी किशोरी को भगाने में नाकाम रहा तो उसने अवांछित हरकत कर डाली।

दरअसल यह पूरा मामला राजधानी दून के विकासनगर क्षेत्र स्थित डाकपत्थर क्षेत्र का है। आरोपी आकिब ने पड़ोसी के घर घुसकर नाबालिग की मांग में जबरन सिंदूर भरा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़े और बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा की मौत से सनसनी!... किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

लड़की की चिल्लाहट पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!... कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर

विकासनगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता की उम्र 15 वर्ष है और उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में नया मोड़!... इस ‌विधायक का इस्तीफे का ऐलान, बढ़ी चर्चाएं

इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी विकासनगर क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में