उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़…… एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

खबर शेयर करें -

देहरादून। बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान दून पुलिस ने सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए बिहारीगढ़ पुलिस के साथ संदिग्धों को आशरोड़ी के जंगलों में घेर लिया। बिहारीगढ़ पुलिस व दून पुलिस की जंगलों में कांबिंग जारी थी, पुलिस पार्टी पर चेकिंग के दौरान बदमाशों की तरफ से फायरिंग होने लगी। बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक एसआई और एक बदमाश को गोली लगी। घायलों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह और फोर्स मौके पर रवाना हुई।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस ने विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल व तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजीव अग्रवाल से उनका लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। बदमाशों ने भी विकास त्यागी से कहा था कि उन्हें अंबाला वालों ने भेजा है और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा था। बदमाश विकास त्यागी के भाई और बेटे को साथ ले गए थे, हालांकि जाते वक्त तीनों बदमाश मोहंड से आगे कार से उतरकर चले गए और उन्हें वापस भेज दिया। घटना के बाद पुलिस टीम को सहारनपुर की ओर रवाना किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

देर रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने मिलकर बिहारीगढ़ में बदमाशों को घेर लिया। कांबिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील नेगी के जांघ में बदमाशों द्वारा फायर की गई गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उप्र के दाहिने पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को उत्तराखंड पुलिस कोरोनेशन अस्पताल लेकर आ गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घायल उप निरीक्षक व घायल बदमाश के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों द्वारा जानकारी ली। घायल पुलिस कर्मी उप निरीक्षक सुनील नेगी थाना वसंत विहार मे तैनात है।
उधर, पुलिस कांबिंग में दूसरा बदमाश हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम बदमाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए बदमाश का नाम वसीम पुत्र इसराइल निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उप्र है। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार एक पिस्टल कंट्री मेड व एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ है। उक्त दोनों बदमाश बसंत विहार में कल हुई लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में