उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती!… उत्तराखंड के ये जिले रहे केंद्र, लोगों में दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार देर रात और सोमवार तड़के कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में आए 4.2 तीव्रता के तेज झटके से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद टिहरी गढ़वाल के कुछ इलाकों में भी 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तरकाशी में भूकंप का झटका देर रात करीब 1:21 बजे महसूस किया गया। यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत जिले के कई क्षेत्रों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। झटका महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने अपने परिचितों, रिश्तेदारों और आसपास रहने वाले लोगों को फोन कर भूकंप की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश!... हल्द्वानी के इस पार्षद की सदस्यता बहाल

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। भूकंप की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण इसका झटका जिले के कई हिस्सों में महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत!... मेहुल शाह के समर्थन में जुटे नेता-कार्यकर्ता

वहीं, टिहरी गढ़वाल में भी सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में महसूस किए गए इस भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। कम तीव्रता के इस भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में बड़ा उलटफेर!... उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बदले प्रभारी

उत्तरकाशी में तेज झटका महसूस होने के बाद जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और प्रशासन ने स्थिति की जानकारी जुटाई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। टिहरी में भी प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी है। कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में चिंता जरूर बढ़ गई है, लेकिन फिलहाल दोनों जिलों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में