उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सीनियरिटी विवाद का आखिरकार हुआ फैसला!…इन PCS अफसरों को मिली बड़ी राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रमोटी पीसीएस अधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही वरिष्ठता की मांग पर आखिरकार शासन ने मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने चार अधिकारियों को एक अक्टूबर 2007 से नियमित पदोन्नति और वरिष्ठता का लाभ देने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है। इससे चंद्र सिंह मार्तोलिया, उत्तम सिंह चौहान, हरवीर सिंह और जगदीश चंद्र कांडपाल को अब वर्ष 2010 के बजाय वर्ष 2007 से वरिष्ठता और अन्य सेवा संबंधी लाभ मिल सकेंगे।

दरअसल, प्रदेश में सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से पीसीएस बने अधिकारियों के बीच वरिष्ठता को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रमोटी पीसीएस अधिकारी वर्ष 2007 की रिक्तियों के सापेक्ष अपनी वरिष्ठता निर्धारित करने की मांग कर रहे थे, जबकि सीधी भर्ती के अधिकारी इसका विरोध कर रहे थे। मामला पहले नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचा, जहां फैसला प्रमोटी अधिकारियों के पक्ष में आया। इसके बाद सरकार और सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली और याचिका खारिज हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मौसम मचाएगा हलचल!... इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में अक्टूबर 2007 से वरिष्ठता का लाभ देने की प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने चयन वर्ष 2007-08 की रिक्तियों के सापेक्ष चारों अधिकारियों को एक अक्टूबर 2007 से डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियमित पदोन्नति का लाभ देने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मौसम मचाएगा हलचल!... इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

शासनादेश में वरिष्ठता के साथ अन्य सेवा लाभों का भी उल्लेख किया गया है। इसके तहत नियमानुसार पांच, 12 और 14 वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर क्रमशः वरिष्ठ वेतनमान, चयन श्रेणी और विशेष श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा संशोधित तिथि के आधार पर बकाया धनराशि के भुगतान और आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए रिक्तियों के सापेक्ष आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मौसम मचाएगा हलचल!... इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

इस फैसले से चारों प्रमोटी पीसीएस अधिकारियों की वरिष्ठता और सेवा संबंधी लाभों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। लंबे समय से अदालतों में चल रहे विवाद के बाद शासनादेश जारी होने से अब उनकी सेवा संबंधी आगे की प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में