उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

चंपावत से हल्द्वानी पहुंची नशे की खेप!…काठगोदाम में 1.155 किलो चरस के साथ दो दबोचे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।

प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 15 सितंबर को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका!... स्केलर के 200 पद, ऐसे होगा चयन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र (29) पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, चंपावत और संजय चंद्र (30) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, चंपावत के रूप में हुई है। मनोज के कब्जे से 609 ग्राम और संजय के पास से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी बारिश से राहत नहीं!...21 सितंबर तक जारी रहेगा बौछारों का दौर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद कुल 1.155 किलोग्राम चरस के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 भी जब्त कर ली है। मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के बीच ऐसे मना CM धामी का जन्मदिन!...दृष्टिबाधित बच्चों संग काटा केक, भावुक हुए मुख्यमंत्री

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया, एसटीएफ कुमाऊं रेंज के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत और हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में