आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

मलबे के नीचे ज़िंदगी की तलाश… तबाही के बाद सामने आई खौफनाक तस्वीरें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने से मची भारी तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। टूनरी गदेरा और आसपास के इलाकों में आए मलबे के सैलाब ने थराली बाजार को पूरी तरह से ढक दिया। कई वाहन मलबे में बहते हुए सड़कों से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गए। इसके चलते थराली–सागवाड़ा मार्ग और थराली–ग्वालदम मार्ग (मिंग्गदेरा के पास) पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहली पत्नी के पास लौटा प्रेमी तो मचा महाबवाल!... पेड़ पर चढ़ी महिला, कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा

कुछ ही दिन पहले उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना सामने आई थी और अब चमोली की इस आपदा ने फिर से राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस आपदा में एसडीएम आवास समेत कई मकान मलबे में दब गए हैं, जिससे जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “चमोली के थराली क्षेत्र में बादल फटने की दुखद सूचना मिली है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर स्वयं नजर रखे हुए हूं। ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या केस में हाईकोर्ट का बड़ा मोड़!... पति को गिरफ्तारी से राहत नहीं

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 9 जिलों में बारिश-बर्फबारी, 8 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

इस बीच प्रशासन ने हरमनी के पास बंद मार्ग को खोल दिया है, जिससे राहत कार्यों में तेजी आ सके। भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, और आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में