उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम हिल दर्पण

सुहागरात का ड्रामा!…दुल्हन का खौफनाक कांड, सब हैरान

खबर शेयर करें -

शादी की खुशियों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें युवती ने अपनी सुहागरात पर ही पति पर चाकू से हमला किया। हालांकि अगले दिन उसने पति के साथ रहने की बात कही, लेकिन शादी के पांच दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जिसमें युवक ने नई नवेली पत्नी के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने युवती से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवती अपने प्रेमी के साथ गई थी और उसने जेवर या नकदी लेकर जाने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 फरवरी को हुई शादी से जुड़ी है। युवती की शादी शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से संपन्न हुई। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को युवती ने दूल्हे पर चाकू से हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद युवती ने पति से कहा कि वह उसके साथ रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

युवक सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को युवती ने उसके लिए खाना बनाया और खिलाया, लेकिन खुद खाना नहीं खाया। रात को सोने के बाद सुबह उठने पर देखा कि युवती लापता थी। साथ ही घर से कुछ कीमती जेवर और नकदी गायब होने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

पुलिस की जांच में युवती ने बताया कि उसके परिवार ने जबरन उसकी शादी की थी और वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसके ससुराल से कोई जेवर नहीं लिए गए हैं और खाने में किसी प्रकार का नशीला पदार्थ भी नहीं दिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी
उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

*गोदाम में खेला जा रहा था गैस रिफलिंग का खेल, हुई यह कार्रवाई*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। अवैध गैस रिफलिंग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे गैस रिफलिंग करने वालों