उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय

जलती चिता से उठवाया शव… पुलिस लेकर पहुंची पत्नी, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

 एक हैरान कर देने वाले मामले ने सनसनी फैला दी। दरअसल, यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक की मौत के बाद उसके घर वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ देर बाद मृतक की पत्नी श्मशान पर पुलिस के साथ पहुंची। पति का जलता शव देखकर पत्नी ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर जलते हुए शव को चिता से उठवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने अपने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि ससुराल वालों ने जहर देकर उसके पति को मार डाला है।

यह भी पढ़ें 👉  सख्त ड्यूटी, नरम एहसास... ‘मिशन संवाद’ से खाकी को मिला सुकून का नया रंग

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला गाजीपुर जिले के कुल्लनपुर इलाके का है। पुलिस के अनुसार यहां के रहने वाले युवक अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी का अपने ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी परिवार से अलग रहती थी। युवक की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। इसके बाद शव को चिता पर रखकर आग लगाई गई। इसी दौरान मृतक युवक की पत्नी मनीषा श्मशान घाट पर पुलिस के साथ पहुंच गई। पत्नी मनीषा ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जलती हुई चिता को बुझाया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जब जिलाधिकारी बने किसान!... खेत में उतरकर धान की फसल काटते दिखे ललित मोहन रयाल

पत्नी ने क्या लगाए थे आरोप

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की हिंदू रीति रिवाज के साथ मनीषा संग शादी हुई थी। कुछ दिन सबकुछ ठीकठाक रहा। लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात तलाक तक पहुंच गई तो दोनों अलग-अलग रहने लगे। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था। इसके बाद अमित का स्वास्थ्य खराब रहने लगा। एक दिन अचानक अमित की मौत हो गई। उसकी पत्नी मनीषा को जब अमित की मौत की जानकारी हुई तो उसने ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जलती चिता से उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर देने की पुष्टि नहीं हुई र्है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी