उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव जजमेंट नैनीताल

नैनीताल अध्यक्ष चुनाव में सनसनीखेज मोड़… हाईकोर्ट ने सरकार को पेश करने को कहा जांच रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हुई गड़बड़ी, 5 जिला पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण और मतपत्र में ओवरराइटिंग के मामले की सुनवाई की। मामला स्वतः संज्ञान में लिया गया जनहित याचिका के तहत आया था।

कोर्ट की खंडपीठ, जिसमें मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय शामिल थे, ने राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कहा कि मामले में जांच चल रही है और यह अपराध से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे जनहित याचिका के तहत नहीं देखा जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 8 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

मामला 14 अगस्त 2025 का है। उस दिन नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ लोगों पर 5 जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगा था। इस चुनाव में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार की जीत घोषित की गई थी। कांग्रेस ने भाजपा पर उनके समर्थक सदस्यों को अपहरण करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में 5 सदस्यों ने कोर्ट में बताया कि उन्हें किसी तरह का दबाव नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

इससे पहले बीडीसी सदस्य पूनम बिष्ट ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप था कि अध्यक्ष पद के चुनाव में एक मतपत्र में ओवरराइटिंग कर क्रमांक 1 को 2 कर दिया गया, जिससे वह अमान्य हो गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए पुनः मतदान कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

यह मामला प्रदेश में काफी चर्चा का विषय बना रहा। कांग्रेस ने नैनीताल एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की थी और गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान भी इसे उठाया गया, जिससे सत्र केवल कुछ घंटों के लिए ही आयोजित हो सका। हाईकोर्ट की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी, जिसमें जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में