उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राष्ट्रीय हिल दर्पण

देश ने खोया महान निशानेबाज…जसपाल राणा के निधन से खेल जगत शोकाकुल

खबर शेयर करें -

भारतीय खेल जगत को गहरा आघात पहुंचा है। देश के दिग्गज निशानेबाज और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां दिलाईं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राणा ने अपने शानदार खेल करियर के बाद कोच के रूप में भी नई पहचान बनाई और युवा निशानेबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस विभाग में बड़ा फेरबदल!... डेढ़ दर्जन अधिकारियों को प्रमोशन, कईयों की बदली कुर्सियां

सूत्रों के अनुसार, वह हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय दल के साथ गए थे। भारत लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान में बड़ा हादसा!... हेलीकॉप्टर क्रेश होने की आशंका, ड्रोन से खोजबीन

उत्तराखंड की धरती पर जन्मे जसपाल राणा ने बेहद कम उम्र में शूटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके पिता नारायण सिंह राणा ने उन्हें शुरुआती प्रशिक्षण दिया और आगे चलकर उन्होंने भारतीय निशानेबाजी में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए।

खिलाड़ी के साथ-साथ एक सफल कोच के रूप में भी उनकी पहचान रही। उन्होंने मनु भाकर, सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। उनके मार्गदर्शन में भारतीय शूटिंग टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। जसपाल राणा के निधन से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के खेल समुदाय में शोक का माहौल है। उनके योगदान और उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में