उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

कार रुकी… ट्रिगर दबा… और गूंज उठी गोली — हल्द्वानी में जान लेने की साजिश नाकाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और पीड़ित व उसका पोता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को कमल परमार पुत्र डुंगर सिंह परमार, निवासी सुभाष नगर, हल्द्वानी ने अपने साथियों योगेन्द्र परमार और सुदर्शन परमार के साथ कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 7 बजे मनीष परिहार नामक व्यक्ति ने अपनी कार (संख्या UK04AQ-3663) से आकर कमल परमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। चलाई गई गोली उनके मकान की सीढ़ियों पर जाकर लगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष परिहार (45 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर फेस-E, डहरिया, हल्द्वानी, को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक .32 बोर रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में